फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who had gone home from Noida was found hanging on a tree outside the village.

Sambhal News: नोएडा से घर के लिए चले युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला

Wed, 04 Sep 2024 06:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 04 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone home from Noida was found hanging on a tree outside the village.
रजपुरा (संभल)। नोएडा से घर जाने की बात कहकर निकले रजपुरा के गांव न्यौरा निवासी गुरुदयाल (25) का शव मंगलवार की सुबह में गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। बाइक व मोबाइल भी नीचे पड़े मिले हैं। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव न्यौरा निवासी गुरुदयाल परिवार के साथ नोएडा में रहकर फास्टफूड की दुकान करता था। सोमवार रात 11 बजे काम निपटा कर परिजनों से गांव जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटका देखा तो लोगों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच शुरू की गई। इस बीच गुरुदयाल के रूप में पहचान हुई। मृतक के पिता नत्थू ने बताया कि मृतक की पत्नी का छह माह पहले प्रसव के दौरान निधन हो गया। अन्य परिजनों के साथ नोएडा में रहकर वह गोलगप्पे बेचता था। उसने यह कदम क्यों उठाया?, इसकी जानकारी परिजनों को भी नही है। युवक की बाइक पेड़ के नीचे खड़ी मिली है। जबकि पास में ही मोबाइल फोन भी मिला है। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed