{"_id":"67b63b57620ae2dec10969b0","slug":"the-body-of-a-young-man-living-in-his-in-laws-house-was-found-hanging-from-a-noose-sambhal-news-c-282-1-rmp1005-139998-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फंदे से लटका मिला ससुराल में रह रहे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फंदे से लटका मिला ससुराल में रह रहे युवक का शव
Thu, 20 Feb 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बुलंदशहर स्थित ससुराल में रह रहे शाहबाद के भुड़ासी गांव निवासी रामगोपाल (28) का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शाहबाद में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव निवासी रामगोपाल की शादी बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव लक्ष्मपुर निवासी महिला नीतू से करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों के बाद रामगोपाल ससुराल चले गए थे, और वहीं मजदूरी करते थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे शाहबाद में उनकी मौत की सूचना परिवार वालों को दी गई।
परिवार के लोग तुरंत बुलंदशहर के लिए निकल पड़े। जानकारी करने पर पता चला कि ससुराल के निकट आम के बाग में रामगोपाल का शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि बुलंदशहर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बुधवार को उनका शव भुड़ासी गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक मौत से पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की वजह परिवार के लोग नहीं बता पाए।
विज्ञापन
दो बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया
रामगोपाल की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। मृतक ने अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटी कविता (3) और दूसरी दुधमुंही बेटी नंदनी (1) को छोड़ा है। बचपन में ही बेटियों के ऊपर से पिता का साया उठ गया। पत्नी के सामने परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।