फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a missing worker was found under a culvert six days ago

Sambhal News: पुलिया के नीचे मिला छह दिन पहले लापता मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing worker was found under a culvert six days ago
संभल। छह दिन पहले लापता हुए मजदूर अरविंद (40) का शव बिलारी-सिरसी मार्ग पर पुलिया के नीचे मिला है। शव पूरी तरह सड़ चुका है। परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अबूनगर निवासी अरविंद मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार आठ अप्रैल को वह बिना बताए घर से निकल गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसे परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह हजरतनगर गढ़ी पुलिस को सिरसी-बिलारी मार्ग पर हंडालपुर गांव के नजदीक पुलिया के नीचे शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव पानी में धंसा होने की वजह से सड़ चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी बीच अरविंद के परिजन भी शव मिलने की सूचना पर पहुंच गए। उन्होंने कपड़ों से शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से पत्नी ममता और बेटे आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed