फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a middle aged man was found in the ruined building of Manota PHC

Sambhal News: मनोटा पीएचसी के खंडहरनुमा भवन में अधेड़ का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle aged man was found in the ruined building of Manota PHC
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात आठ बजे मनोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खंडहरनुमा भवन में अधेड़ का एक शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पौधशाला में तैनात चौकीदार ने पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी शव से साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान कर ली गई है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


मनोटा गांव के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खंडहरनुमा भवन में शनिवार की रात बुजुर्ग का एक शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पौधशाला में तैनात चौकीदार जयपाल ने असमोली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांव में शिनाख्त की कोशिश की। शव की पहचान असमोली के गांव मनोटा निवासी रईस पुत्र अब्दुल मजीद (50) के रूप में की है। फोरेंसिक टीम ने भी शव मिलने के स्थान से साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का कहना था कि शनिवार की सुबह अपने छोटे पुत्र की पत्नी को मायके छोड़ने घर से निकले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed