{"_id":"68488a98bbebb4e580033ec4","slug":"the-body-of-a-disabled-youth-was-found-hanging-from-a-noose-murder-suspected-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120693-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव दुबारी खुर्द में अपने ही घर में नीम के पेड़ पर फंदे से दिव्यांग युवक योगेंद्र उर्फ धनीराम (24) का शव लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस बुला कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी।
सुबह पांच बजे करीब अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गए परिवार के राकेश कुमार ने शव पेड़ से लटका देखा तो योगेंद्र के बड़े भाई भारत सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर गुरुग्राम से चार घंटे बाद दुबारी खुर्द गांव में पहुंचे बड़े भाई ने परिवार के सहयोग से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। साथ ही हत्या की आशंका जताते हुए थाने की पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं इस संबंध में योगेंद्र के बड़े भाई भारत सिंह ने बताया कि योगेंद्र उर्फ धनीराम एक पैर से दिव्यांग था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह गांव में रह कर परिवार के बनवारी सिंह और नत्थू सिंह के घर खाना खाया करता था। जबकि अन्य सभी भाई दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया योगेंद्र के भाई की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।