{"_id":"684f281ddab72630f000cf47","slug":"the-beauty-of-the-hymns-spread-in-sundarkand-the-devotees-danced-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120802-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सुंदरकांड में बिखरी भजनों की छटा, झूम उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सुंदरकांड में बिखरी भजनों की छटा, झूम उठे श्रद्धालु
विज्ञापन
चंदौसी। मालगोदाम रोड के प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार को स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सुंदरकांड की चौपाइयों का व्याख्यान करते हुए भजनों की छटा बिखरी, एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे, श्रीराम के उदघोष गूंजते रहे।
रविवार को प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ की शुरूआत गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व श्रीराम स्तुति के साथ की गई। इसके बाद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सुंदर कांड की लयबद्ध चौपाइयों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। पाठ के बीच- बीच में भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें ऋचा जोशी ने प्रभु राम को देखकर श्री जानकी बाग में खड़ी की खड़ी रह गई, केजी शर्मा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो और राजेश शंखधार ने मैंने सुंदरकांड करवाया है मेरे हनुमान घर आया है आदि भजनों की मनमोहक की प्रस्तुति दी। पाठ के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर डॉ. वाईपी जोशी, प्रयागराज उपाध्याय, अनीता जोशी, मुकेश शर्मा, उमा शर्मा, गिरिजा शंकर जोशी, मनोहर श्याम जोशी,, आलोक दुबे, कल्पना वाष्र्णेय आदि मौजूद रही।