फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The administration's JCB demanded in the plotting without passing the layout, there was a tussle with the BJP leaders

बिना ले-आउट पास हो रही प्लॉटिंग में प्रशासन की जेसीबी गरजी, भाजपा नेताओं से नोंकझोंक हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The administration's JCB demanded in the plotting without passing the layout, there was a tussle with the BJP leaders
संभल। जिलेभर में अवैध प्लॉटिंग प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हयातनगर थाने के सामने करीब 13 बीघा भूमि पर हो रही प्लॉटिंग पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा नेता राजेश सिंघल व अन्य कई लोग मौके पर पहुंच गए और समय दिए जाने का आग्रह किया लेकिन एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि नोटिस दिए जा चुके हैं अब इससे ज्यादा समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद जेसीबी से प्लॉटिंग के लिए जो सड़कें बनाई गई थीं वह तोड़ दी गईं। एसडीएम ने बताया कि जो मकान बने हुए हैं उन्हें भी नोटिस जारी किए जाएंगे और नक्शा पास है या नहीं इसकी जानकारी मांगी जाएगी। यदि बिना नक्शा पास यह मकान पाए गए तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री नीलांशु वार्ष्णेय ने कहा कि उन्होंने प्लॉट खरीदा है और करीब 25-30 अन्य व्यापारियों ने भी प्लॉट खरीदे हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने गुुमराह कर प्लॉट बेचे हैं। अब प्रशासन की से व्यापारी परेशान हैं। एसडीएम ने कहा है कि बिना ले-आउट पास प्लॉटिंग होने नहीं दी जाएगी। मानक पूरे करने होंगे, जिससे आम लोगों का आर्थिक शोषण न हो सके।
विज्ञापन

नगर में बिना ले-आउट पास कराए प्लॉटिंग कराई जा रही है। प्लॉटिंग करने वाले लोगों का रेरा में भी कोई पंजीकरण नहीं है। अवैध प्लॉटिंग पर शासन के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी अवैध प्लॉटिंग को होने नहीं दिया जाएगा। इसी क्रम में हयातनगर में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल
मैं तो बहजोई के लिए जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया था। अवैध प्लॉटिंग होने की बात जब मेरे सामने आई तो मौके से चला गया। मेरे द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया है।
राजेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed