{"_id":"6ac55a40a66a5ea2f20e63ad","slug":"the-administration-removed-encroachments-from-chandausi-intersection-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-141534-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रशासन ने चंदौसी चौराहे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रशासन ने चंदौसी चौराहे से हटवाया अतिक्रमण
Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के चंदौसी चौराहे पर मंगलवार को चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम विकास चंद्र की मौजूदगी में विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई ने यह कार्रवाई की।
दरअसल, शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा एक तरफ पुलिया बॉक्स बनाने का काम किया गया है। चौराहे के चौड़ीकरण में पहले बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर हटाए जा चुके थे, जबकि सोमवार को काम में बाधक विद्युत पोलों को हटवाया गया। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि पोल सोमवार को हट चुके थे, अब अतिक्रमण भी हटवाया गया है। कुछ शेष है, उसे खुद ही लोग हटा रहे हैं। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है कि वे जल्द ही काम शुरू कराएं।
चौराहे पर यह होना है कार्य
चंदौसी चौराहे पर चौड़ीकरण को लेकर रोडवेज बस अड्डे की तरफ जाने वाले नाले के ऊपर पुलिया बॉक्स बनाकर कवर किया जाएगा। यह कार्य 65 मीटर तक होना है। सामने की तरफ इंटरलॉकिंग सड़क हटाकर डामर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई एक मीटर होगी और यह कार्य 35 मीटर लंबा होगा। चौराहे से चंदौसी रोड की तरफ 35 मीटर तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। नाली के दूसरी तरफ ढाई मीटर सड़क का निर्माण करते हुए चौड़ीकरण किया जाएगा। सामने की तरफ 40 मीटर लंबाई की सड़क बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई भी ढाई मीटर होगी। चौराहे के बीचो-बीच गोल चक्कर भी बनाया जाएगा। इस गोल चक्कर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन की ओर से इसे स्थापित कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
00000
कोट
चंदौसी चौराहे पर चौड़ीकरण के साथ प्रतिमा भी लगाई जानी है। इसी क्रम में कार्रवाई चल रही है। अतिक्रमण हटवाया गया है। जल्द ही काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। -विकास चंद्र, एसडीएम, संभल।