{"_id":"6477aaed92e1287f02049bdb","slug":"the-administration-does-not-care-for-the-farmers-sambhal-news-c-15-1-161443-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को नहीं किसानों की सुध, तीन को होगी महापंचायत : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को नहीं किसानों की सुध, तीन को होगी महापंचायत : संजीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाकियू असली का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने तीन जून को होने वाली महापंचायत काे सफल बनाने की रणनीति बनाई। कहा कि यदि उनकी मांगों पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को गति दी जाएगी। किसी भी कीमत पर किसान पीछे नहीं हटेंगे।
भाकियू असली अराजनैति किसानों की मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी पर दस दिन से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को दसवें दिन भी धरना जारी रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव गांधी ने कहा कि जिला प्रशासन को किसानों की सुध नहीं है। सरकार भी किसानों की नहीं सुन रही है। उन्होंने तीन जून को महापंचायत बुलाई है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाने की बात कही। कहा कि किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। समितियां बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर महापंचायत में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान कर रही हैं। इस दौरान जयवीर यादव, राजपाल यादव, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद दानिश, गुफरान, सोमपाल सिंह, अमरनाथ यादव, बृहमचारी, गंगाफल यादव, सत्यवीर सिंह आदि रहे।