{"_id":"66db89b04e2b75ddce0ffeba","slug":"the-accused-was-taken-on-remand-and-recovered-the-pistol-and-looted-jewellery-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113087-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद किया तमंचा और लूटे हुए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद किया तमंचा और लूटे हुए जेवर
Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी (संभल)। पुलिस ने लूट में शामिल आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर लूटी हुई हसली व एक तमंचा बरामद किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
धनारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को थाना कैला देवी के गांव साधनगर के रहने वाले रिंकू अपनी पत्नी संतोष को लेकर ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र के गुरेठा और कैलमंडी के बीच में तीन अज्ञात बदमाश रिंकू की पत्नी संतोष का गुच्छा और हंसली लूट कर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी धर्मेंद्र से चांदी का गुच्छा बरामद कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी बंटी निवासी लदनपुर थाना कैला देवी ने 28 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार पुलिस ने बंटी को कोर्ट से रिमांड में लेकर पूछताछ की और आरोपी के निशानदेही पर गांव के पास झाड़ियों में लूटी हुई हसली और वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामद कर लिया। तीसरा आरोपी सतीश अभी फरार है।