{"_id":"6175ade8622e7042aa4745d9","slug":"the-accused-was-caught-carrying-meat-in-the-car-the-other-absconded-chandausi-news-mbd407291450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मांस ले जाते आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मांस ले जाते आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार
विज्ञापन
चंदौसी/असमोली। पुलिस ने गश्त के दौरान कार में पशु का मांस ले जाते समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मांस को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रविवार की सुबह असमोली पुलिस ओबरी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिलीकि एक कार में दो लोग प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर जा रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस को कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। स्वयं को घिरता देखकर चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार में सवार दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें पशु का मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तंजीम उर्फ ताजिम, निवासी गांव ओबरी बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
आरोपी छुट्टा पशुओं का करते थे वध
आरोपी तंजीम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जंगल में छुट्टा पशुओं को पकड़कर उनका वध करते थे। कार में मांस को गांव में लेकर जाकर बेच देते थे। जंगल में वध करने के बाद औजारों को वही फेंक देते थे।