फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The accused jumped from the bridge into the Sot river when he was surrounded.

Sambhal News: ट्रक चोरी कर भाग रहा आरोपी घेराबंदी होने पर पुल से सोत नदी में कूदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The accused jumped from the bridge into the Sot river when he was surrounded.
संभल। मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव सैदपुर से ट्रक चोरी कर भाग रहा आरोपी संभल में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर में पुल से सोत नदी में कूदकर भाग गया। आरोपी का पीछा कर रही पुलिस और ट्रक मालिक ने काफी तलाश किया लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक थाने में खड़ा कर लिया है। ट्रक मालिक से दस्तावेज मांगे गए हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। ट्रक पकड़े जाने की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ आलोक भाटी भी पहुंच गए। ट्रक स्वामी से जानकारी की गई।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि उनका ट्रक गांव में खड़ा था। वह कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंदरकी में ट्रक जाता हुआ दिखाई दिया। जब ट्रक रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चला रहा आरोपी ट्रक को दौड़ाने लगा। कार पीछे लगाई तो साइड नहीं दी और टक्कर मारने का प्रयास किया। ट्रक स्वामी ने बताया कि जब ट्रक चोरी होने का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे थाने में भी सूचना भेजी। बताया कि आरोपी ने मैनाठेर में पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और बैरियर भी तोड़ दिया। इसके बाद सिरसी में भी बैरियर को टक्कर मारी।
विज्ञापन

जब फिरोजपुर में आरोपी पहुंचा तो उसने ट्रक को अचानक ब्रेक लगाए और पुल के नीचे बह रही नदी में छलांग लगा दी। हजरनगर गढ़ी थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि आरोपी तो सोत नदी में कूदकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
करीब 50 फीट ऊंचाई से सोतनदी में कूदा आरोपी, जैकेट और एक चप्पल मिली
फिरोजपुर पुल से सोत नदी करीब 50 फीट नीचे है। ट्रक से निकलकर आरोपी पुल की रैलिंग पर पहुंचा और जैकेट उतारकर सीधे पानी में कूद गया। इस समय नदी में कुछ पानी है। आमतौर यह नदी सूख जाती है। इस बार कुछ पानी बचा है। पुलिस ने पुल की घेराबंदी की तो आरोपी का पता ही नहीं चला। वह अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में चला गया। पुलिस को एक चप्पल और जैकेट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed