फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TET today, students reach 30 minutes before

टीईटी आज, 30 मिनट पहले पहुंचें परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
TET today, students reach 30 minutes before
संभल। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें। दो पालियों में होनी वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। शासन की ओर से पर्यवेक्षक भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना होगा। इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति भी जरूर लानी होगी। वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उलेखित प्रमाणपत्र नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा संपन्न कराने के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11,203 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में 6,799 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जबकि दूसरी पाली में 4,404 अभ्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र के गेट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed