फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ten year old girl dies of dengue

डेंगू से दस वर्षीय छात्रा की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ten year old girl dies of dengue
संभल। असमोली थानाक्षेत्र के गांव मढ़न में बुखार से दस वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा को दो दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। गांव मढ़न निवासी ब्रह्म कुमार की दस वर्षीय बेटी अभिज्ञना सागर कक्षा तीन की छात्रा थी। अभिज्ञना को दो दिन पहले बुखार आने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। छात्रा की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। निजी अस्पताल में ही छात्रा का उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह करीब तीन बजे छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत होने से मां बेबी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मालूम हो संभल जिले में लगातार बुखार के मरीज मिल रहे हैं। इसमें डेंगू के भी मरीज मिले हैं। कई लोगों की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। जबकि डेंगू और बुखार से हो रहीं मौतों से बुखार पीड़ित लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार को गांव में शिविर लगवाया जाएगा। बुखार पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed