फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tempo overturned uncontrollably, one killed, seven injured

अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, एक की मौत, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:01 AM IST
सार

कर्णवास बेलोन देवी की पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया।चिकित्सक ने जनपद एटा के थाना मिरहची के गांव नगला कंही निवासी नत्थो देवी(55) पत्नी डालचंद्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tempo overturned uncontrollably, one killed, seven injured

विस्तार

कर्णवास बेलोन देवी की पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव सरायलती और जनपद एटा के थाना अवागढ़ गांव नगला धारी और थाना मिर्ची के गांव नगला कंड़ी के आठ लोग जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित देवी मंदिर पर जात चढ़ाने आए थे। वहां से बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे माता के दर्शन करके बुलंदशहर जनपद सीमा में नरौरा के पास कर्णवास बेलोन देवी मंदिर पर मां काली की पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो थाना क्षेत्र के असदपुर के पास पहुंचा तो चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। चीख पुकार मचने से आसपास के लोगों ने दौड़कर टेंपो में से लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जनपद एटा के थाना मिरहची के गांव नगला कंही निवासी नत्थो देवी(55) पत्नी डालचंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सात लोग घायल हो गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों से जानकारी की और महिला शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव सरायलती निवासी सूरजमुखी (65) पत्नी नौबत सिंह, किरण बेबी (36) पत्नी बबलू, बबलू (40), शिवम (11) पुत्र बबलू, एटा जनपद के गांव अवागढ़ के गांव नगला धारी निवासी रणवीर सिंह (45), रजनी (40) पत्नी रनवीर। जिसमें किरण देवी व रनवीर सिंह की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed