फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager fell from tree while playing, died

खेलते समय किशोरी पेड़ से गिरी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager fell from tree while playing, died
सौंधन। क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी राजकुमार की 12 वर्षीय बेटी मिथलेश गांव के प्राइमरी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी दादी रामधारा के अमरूद के बाग में गई थी।
विज्ञापन

दादी उसे बाग में छोड़कर किसी काम से वापस घर चली गई और वह अमरूद के पेड़ पर खेलने लगी। पेड़ पर खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे उसके गले में पड़ी शॉल पेड़ की टहनी में फंस गई और वह पेड़ से लटक गई। गले में शॉल का फंदा लगने से दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पड़ोसी घासीराम ने किशोरी को पेड़ पर लटके देखा तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा को पेड़ से नीचे उतारा। छात्रा की मौत होने से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed