फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teams of Rohilkhand University and Dhampur won the matches

रुहेलखंड विवि और धामपुर की टीमों ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teams of Rohilkhand University and Dhampur won the matches
चंदौसी (संभल)। शहर के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर आयोजित हो रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय और धामपुर की टीमों ने जीत हासिल की। यह आयोजन चंदौसी के एसएम कॉलेज द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मैच राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं व एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने 17 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच आरएसएम कॉलेज धामपुर व डीपी कॉलेज सहसवान (बदायूं) के बीच हुआ। इसमें धामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धामपुर के खिलाड़ियों ने 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपी कॉलेज सहसवान की टीम के खिलाड़ी 64 रन ही बना सके। धामपुर की टीम ने 116 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच आरएसएम कॉलेज धामपुर व एमएच कॉलेज मुरादाबाद तथा दूसरा मैच केजीके कॉलेज मुरादाबाद व राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर के बीच खेला जाएगा।
आयोजन के दौरान डा. एके सिंह, डा. नीरज मलिक, डा. अमरजीत मौर्य, डा. जितेंद्र चौधरी, डा. अरविंद बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed