फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers are nation builders and destiny makers: Yogendra Singh

राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता होते हैं शिक्षक : योगेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Teachers are nation builders and destiny makers: Yogendra Singh
संभल में भारतीय इतिहास संकलन समिति के कार्यक्रम में सम्मानित हुए ​शिक्षक। संवाद
संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इसमें 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य व समिति संरक्षक प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के राष्ट्र निर्माता भी हैं और भाग्य विधाता भी हैं। डॉ. यूसी सक्सेना ने शिक्षकों को उनकी विशिष्ट जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए समाज को उत्तम दिशा देने के कार्य में संलग्न लगे रहने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अंकुश त्यागी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन परिचय सुनाया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने शिक्षकों के योगदान पर चर्चा करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने की सराहना की। अनिल रस्तोगी सर्राफ, अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह पाल, अजय कुमार शर्मा, सभासद महावीर सिंह, आशा गुप्ता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

एमजीएम कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान जैसे 14 शिक्षण संस्थाओं, भारतीय इतिहास संकलन समिति, हिंदू जागृति मंच, विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार सहित 16 सामाजिक संस्थाओं के 30 शिक्षकों को अतिथियों ने माल्यार्पण करके, चांदी का पेन, स्मृति चिह्न, सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अरविंद शंकर शुक्ला, विकास कुमार वर्मा, अतुल कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शलभ रस्तोगी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अमित शुक्ला, रचित रस्तोगी, अमित वार्ष्णेय, भारत मिश्रा आदि रहे। अध्यक्षता अनिल रस्तोगी सर्राफ ने तथा संचालन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed