फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Teacher who got student slapped by classmate arrested, spent night jail, got bail from court

संभल: छात्र को सहपाठी से थप्पड़ लगवाने वाली शिक्षिका को जेल में बितानी पड़ी रात, कोर्ट से मिली जमानत

Sat, 30 Sep 2023 11:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 30 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

छात्रा को सवाल का जवाब नहीं आने पर सहपाठी से पिटवाने वाली शिक्षिका को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। एक दिन बाद आरोपी को जमानत मिल गई। 

विज्ञापन
Sambhal: Teacher who got student slapped by classmate arrested, spent night jail, got bail from court
यूपी पुलिस

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर में स्थिति विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता को जमानत मिल गई है। कक्षा पांच के छात्र के दूसरे छात्र से थप्पड़ लगवाने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार किया था। आरोपी शिक्षिका को न्यायालय से जेल भेज दिया गया था। उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी।

विज्ञापन


मंगलवार को विद्यालय की पांचवीं कक्षा में शिक्षिका ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की थी। इस दौरान एक गांव निवासी 11 वर्षीय छात्र से भी पूछा गया। वह जवाब नहीं दे सका तो शिक्षिका ने दूसरे छात्र से उसे दो थप्पड़ लगवा दिए थे। पीड़ित छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें शिक्षिका के साथ वह छात्र भी आरोपी बनाया गया है जिसने शिक्षिका के कहने पर छात्र को दो थप्पड़ मारे थे। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह कक्षा में मैडम को पाठ्यक्रम से कुछ सुना नहीं पाया था। इसलिए उन्होंने मेरी डेस्क के पीछे बैठे दूसरे छात्र से दो थप्पड़ लगवा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed