फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Talented players honored on International Olympic Day

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Talented players honored on International Olympic Day
चंदौसी। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सीता रोड स्थित कार्यालय पर जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश खिलाड़ी ने कहा कि खेलों से ही चरित्र का निर्माण होता है तथा चरित्र से देश का निर्माण होता है। इसलिए प्रत्येक को अपने जीवन में खेलों को महत्व देना चाहिए। हमारे जनपद के जिला ओलंपिक द्वारा खिलाड़ियों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया गया है। आगे भी संघ द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता रहेगा। इस दौरान क्रिकेट में अभय राघव, पारस, आदर्श कुमार, अनमोल कुमार, अशोक कुमार, वेटलिफ्टिंग में शिवम राघव, अंकित कुमार, योगा में पंकज यादव, शानदार मलिक, बैड मिंटन में टीटेश काका, जूनियर क्रिकेट में सचिन राघव, नैतिक कुमार, तनिष्क सक्सेना, समीर आदि को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव आशु शर्मा, एसएन शर्मा, भूपेंद्र कुमार, शलभ बंसल, कपिल गोस्वामी, रुपेश यादव, सौरभ गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed