{"_id":"626c37d6be15a1617b2acfe8","slug":"taking-out-a-procession-against-israel-and-terrorism-sambhal-news-mbd426418088","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल और आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायल और आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कुद्स दिवस पर इजरायल द्वारा फिलिस्तीन और बैतुल मुकद्दस पर कब्जे के विरोध में मुहाफिज-ए-तहरीके हुसैनी के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। इजरायल और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गई।
सिरसी में मस्जिद सादात, शर्की से जुलूस निकाया गया। प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी ने कहा की इस्लामिक हुकूमतें प्राकृतिक संपदा से मालामाल हैं लेकिन आपस के इख्तेलाफ के कारण मुट्ठी भर यहूदी बैतुल मुकद्दस पर काबिज है। अगर मुसलमानों ने अब भी होश से काम न लिया तो वह दिन भी दूर नही जब काबा पर भी काबिज न हो जाएं। मस्जिद सादात के इमाम मौलाना मीसम अब्बास ने कहा की हम बैतुल मुकद्दस की तारीख दुनिया को भूलने नही देंगे। हम अतिक्रमणकारियों और मालिक को मालिक कहते रहेंगे। कहा की कुद्स दिवस सिर्फ इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन नहीं बल्कि, दुनिया के हर जालिम और नफरत करने वाले के खिलाफ खिलाफ मजम्मत (भर्त्सना) का ऐलान है। मौलाना मीसम ने कहा कि इजरायल वह देश है, जिसने संयुक्त राष्ट्र के कायदे कानून का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया है। हजारों बार फिलिस्तीन की बेगुनाह और निहत्थी जनता पर जुल्म की इंतिहा की। मौलाना हैदर अब्बास ने कहा कि जालिम के खिलाफ और मजलूम के साथ खड़े रहने का हौसला हमें कर्बला ने सिखाया है। न सिर्फ फिलिस्तीन बल्कि दुनिया के हर मजलूम के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। जुलूस सिरसी पुलिस चौकी पहुंच कर संपन्न हुआ।
यहां उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन हजरतनगर गढ़ी थाने के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह को सौंपा गया। संचालन हसन मेंहदी ने किया। इस दौरान हाजी आसिफ, हैदर अब्बास, फरहान जाफरी, बाकर अब्बास जैदी, जॉन, शबीह अकबर, हाजी काशिफ आदि का सहयोग रहा। जुलूस में मुसाहिब हुसैन, हसन आरिफ, कौसर, नवाब इमामुर्रहमान, मोहम्मद मेंहदी, मोहम्मद फिरोज, हसनैन मेंहदी, अली कबीर अजमल, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अब्बास आदि रहे।