फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suspicious death in sambhal

रजपुरा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
suspicious death in sambhal
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्योरा निवासी एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। किशोर का शव गांव के नजदीक जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहरम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिजनों ने गांव के एक परिवार पर हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुधवार शाम थाना क्षेत्र के गांव न्योरा निवासी जीतपाल के 14 वर्षीय बेटे ब्रजेश का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किशोर दोपहर के समय अपने खेत की ओर गया था। लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी बीच ग्रामीणों ने उसके पेड़ पर लटके हुए होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने गांव के एक परिवार पर हत्या का अंदेशा जताया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रजपुरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed