फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suspected death of woman in sambhal

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का शोर, बाद में हुआ समझौता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
suspected death of woman in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया। साथ ही कुछ जिम्मेदार लोग इस मामले समझौता कराने में जुट गए।
विज्ञापन

सोमवार को एक मोहल्ला निवासी युवक की पत्नी की मौत हो गई। इसकी जानकारी अमरोहा के थाना सैदनगली अंतर्गत गांव ढक्का निवासी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पहले शादी की थी। अब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने को कहा तो मायके वालों ने इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर कुछ जिम्मेदार लोगों ने आपसी समझौता कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत बीमारी के चलते हुई थी। यह जानकारी विवाहिता के मायके वालों ने लिखित में दी है और किसी भी कार्रवाई से इनकार कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed