फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Support sought from the accountants of Sambhal and Chandausi tehsil

संभल और चंदौसी तहसील के लेखपालों से मांगा समर्थन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Support sought from the accountants of Sambhal and Chandausi tehsil
लेखपाल और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद को सात दिन बीच चुके हैं। समझौते के लिए वार्ता भी हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारी और बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। लेखपालों ने चंदौसी और संभल तहसील के लेखपालों से कार्य बहिष्कार करने की मांग की है। वहीं अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एकत्र हुए लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लेखपाल संघ ने दो बार अधिवक्ताओं से समझौते को लेकर वार्ता की है। एसडीएम ने भी दोनों पक्षों का विवाद निपटाने के लिए मध्यस्थता की, इसके बाद भी अधिवक्ता फैसला मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बेवजह लेखपाल को पीटा गया। लेखपाल संघ ने चंदौसी और संभल तहसील के लेखपालों से कार्य बहिष्कार करने की मांग ही है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष रमेश चंद, दुष्यंत माथुर, राजीव शर्मा, अनुराधा शर्मा आदि रही।
विज्ञापन

उधर, बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि चार दिन से लगातार अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों ने एक भी बार अधिवक्ताओं से बातचीत करने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, विशाल मित्तल, शैलेंद्र यादव, भगत सिंह, सत्यवीर आनन्द, राहुल सक्सेना, विद्वान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed