{"_id":"5b11abce4f1c1bac6e8b5b11","slug":"sugarcane-burnt-in-mubarkpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर में जलाया गन्ना, खिरनी में सड़क पर फेंकीं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर में जलाया गन्ना, खिरनी में सड़क पर फेंकीं सब्जियां
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर में आंदोलित किसानों ने गन्ने की होली जलाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर संभल जिले के किसानों ने असहयोग आंदोलन शुरू किया। गांव से शहर के लिए उत्पादों की आपूर्ति रोकी गई। सुजातपुर, भदरौला, अझरा, मुबारकपुर गांव से दूध और सब्जी दूसरे शहरों के लिए नहीं जा सकी। आंदोलन के पहले दिन खिरनी में सड़कों पर सब्जियां फेंकी गईं। मुबारकपुर में गन्ना जलाया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। किसानों ने 10 जून तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
भाकियू असली के आह्वान पर संभल जिले के मुबारकपुर में मध्य-प्रदेश के मंदसौर में पिछले वर्ष हुए किसान आंदोलन की याद को ताजा किया। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों ने गांव के उत्पादों की आपूर्ति शहर के लिए रोककर प्रदर्शन किए थे जिसमें किसानों पर गोली चलाई गई।
छह किसानों की मौत हुई थी। इस आंदोलन की याद करते हुए देशव्यापी आंदोलन के तहत संभल जिले में किसान आंदोलित हो गए हैं। आंदोलन के पहले दिन मुबारकपुर गांव में किसानों ने गन्ने की होली जलाई। दूध और सब्जी की आपूर्ति शहर के लिए रोक दी जबकि खिरनी गांव में किसान सड़कों पर उतर आए। सब्जियां फेंकी और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
खिरनी में हनुमान मूर्ति के पास आयोजित आंदोलन में दीपक शर्मा, जयवीर सिंह, हरिओम यादव, राजपाल सिंह, ब्रह्मचारी, गायत्री देवी, बुद्धसेन, बलवीर, गंगाफल, वीर सिंह, रामबहादुर, सोमपवल सिंह, निहाल सिंह, राममूर्ति, विशेष शर्मा, टोडी सिंह, हीरा सिंह, डा. महेश, बलवीर सिंह, दिलशाद, राहिद, नासिर आदि ने भाग लिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि पहली से 10 जून तक गांव का उत्पाद गांव में रोको के आह्वान के साथ किसान आंदोलन चलेगा।