फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sugar mills allow offer for farmer

जनपद के 60 हजार किसानों को बकाया के बदले चीनी देने का ऑफर

Tue, 31 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 31 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए जिले की दो चीनी मिलों ने नया पैंतरा चला है। किसानों के 72 करोड़ रुपये गन्ना बकाये के भुगतान में नगद की जगह उन्हें चीनी देने का आफर किया है। मिल प्रबंधन ने एलान किया है कि मिल को गन्ना देने वाले किसान जब चाहें मिल में जाकर अपने बकाया मूल्य के बराबर 3770 रुपये की दर से चीनी उठा सकते हैं। उधर, किसानों को मिलों का यह आफर पसंद नहीं आया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इससे उन्हें घाटा होगा। इसके अलावा इतनी मात्रा में चीनी लेकर उसे बेचने का इंतजाम कैसे कर पाएंगे। चालू पेराई सत्र में किसानों की सामान्य प्रजाति का गन्ना 280 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदा गया था, लेकिन भुगतान 230 रुपये प्रति क्विंटल से किया गया है। अभी 50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बकाया का भुगतान किया जाना है। करीब 60 हजार किसान ऐसे हैं जो 50 रुपये क्विंटल के हिसाब से अवशेष भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन किसानों के लिए भुगतान के बदले चीनी का ऑफर है। धामपुर शुगर मिल ग्रुप की असमोली और रजपुरा चीनी मिल ने ऑफर लागू करने का एलान किया है। असमोली चीनी मिल के अध्यासी सुभाष पांडे ने बताया कि अभी तक किसानों को 230 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब भुगतान किया गया है। अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान देने के लिए चीनी देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बाजार भाव लागू होगा। उनके मुताबिक सोमवार का बाजार भाव 3770 रुपये प्रति क्विंटल है। बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर चीनी के मूल्य पर पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed