{"_id":"5776cb064f1c1bd24979afa2","slug":"sub-incepectors-husband-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में सब इंस्पेक्टर के पति समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में सब इंस्पेक्टर के पति समेत पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाने की पुलिस ने स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर हुई दस लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने दावा किया कि, इस मामले में शामिल पांच लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें से एक आरोपी देहरादून में तैनात उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर का पति हैं। पुलिस का दावा है कि, लूट के दस तोले सोने के जेवर और आधा किलोग्राम चांदी को बरामद कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता में बताया कि नखासा थाना क्षेत्र स्थित तुर्तीपुर इल्हा के स्पेयर पार्ट्स व्यापारी हाजी साबिर के घर 20 जून को हुई दस लाख की लूट की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ नखासा थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनमें से एक आरोपी संभल के महमूद का सराय निवासी इकबाल पुत्र अंजार की पत्नी, उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। नखासा के थाना प्रभारी केके तिवारी और उप निरीक्षक बृजपाल सिंह अपनी टीम के साथ सक्रिय थे। छानबीन में पता लगा कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पास पड़ोस के ही हैं। इनकी निगरानी की गई तो पूरा केस खुल गया। लूट का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी मिली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ हरेंद्र सिंह और जरीनुद्दीन अहमद योगदान किया। विकास कुमार, हातिम अली, रामपाल सिंह भी टीम में शामिल रहे। पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इकबाल, मातीन, जाकिर, जफीर व हफीज निवासी महमूद खां सराय की गिरफ्तारी शुक्रवार को संभल जोया मार्ग पर नाहरठेर के पास पल्था तिराहे से की गई है। जबकि कासिम तुर्क, साबिर मौके से भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बना दी गईं हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
मिस्डकाल के बाद शुरू हुई लव स्टोरी, विवाह किया
संभल(ब्यूरो)। लूट के आरोपी इकबाल पुत्र अंजार खां निवासी नखासा संभल की पत्नी उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। वर्ष 2010 में मिस्ड कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी फेसबुक चैटिंग से मजबूत हुई। इसके बाद दोनों ने निकाह किया।
वह कुछ दिन के लिए संभल के महमूद खां सराय में इकबाल के घर भी आई थी। इनकी एक चार वर्ष की बेटी भी है। ढाई वर्ष पहले इकबाल एक मर्डर केस में मुरादाबाद के नागफनी से जेल गया। इसके बाद दोनों एक आपसी संबंध बिगड़ गए।
सब इंस्पेक्टर बनी युवती ने संभल आना जाना छोड़ दिया वह देहरादून में ही शिफ्ट हो गई। इकबाल नखासा में फल का ठेला लगाता है। अनपढ़ है और अपराध की कई घटनाओं में उसका नाम आया है। वह अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की दो और चोरी की एक वारदात में वांछित है।
अमरोहा पुलिस उसे तलाश कर रही थी लेकिन गिरफ्तारी में नाकाम थी। अब जब नखासा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो अमरोहा जिले के हसनपुर की पुलिस भी यहां पहुंची और अपने यहां की दो वारदातों में इसके शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने इकबाल समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की पत्नी का नाम बताने से इनकार किया लेकिन यह जरूर बताया कि जब अपराध के सिलसिले में पूछताछ चल रही ती उसी दौरान आरोपी इकबाल ने बताया था कि उसकी पत्नी उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और उन दोनों की एक बेटी भी है।