फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students with low marks can fill scrutiny form till July 12

कम अंक वाले छात्र 12 जुलाई तक भर सकते हैं स्क्रूटनी फार्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students with low marks can fill scrutiny form till July 12
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र अंक सुधार के लिए स्क्रूटनी का फार्म भर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फार्म जारी कर दिए गए हैं। छात्र 12 जुलाई तक ही फार्म भर सकते हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को इस मामले में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले में शैक्षिक सत्र 2021-22 में 70 केंद्रों पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में 22738 और इंटर में 19182 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 18 जून को घोषित परीक्षाफल में हाईस्कूल में 20603 व इंटर में 16625 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण छात्रों में काफी संख्या में छात्र ऐसे हैं, जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है। उनकी परीक्षा की तैयारी अच्छी थी, पर कम अंक मिले हैं। असंतुष्ट छात्रों को अपनी प्रतिभा के बल पर परीक्षाफल सुधारने का मौका मिल रहा है। ऐसे असंतुष्ट छात्र 12 जुलाई तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं को हर विषय के लिए 500-500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

वेबसाइट पर ऑनलाइन करें आवेदन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन संबंधित सभी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी को आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन, कोरियर, व डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख 12 जुलाई है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed