{"_id":"603414ba8ebc3ee9593b1da9","slug":"students-raised-demand-to-change-the-date-of-board-examinations-in-the-month-of-ramadan-sambhal-news-mbd380596778","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बदलने के लिए छात्राओं ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बदलने के लिए छात्राओं ने उठाई मांग
विज्ञापन
संभल। रमजान महीने में बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बदलने के लिए सपा जिला सचिव के नेतृत्व में छात्राओं ने मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तिथि बदलने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को दिए ज्ञापन में सपा जिला सचिव सईद अख्तरर इसराईली ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते शिक्षा सत्र अस्त व्यस्त हो गया।
कक्षाएं सही समय से न लगने के कारण विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर सके। कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं का जो कार्यक्रम घोषित किया है। वह 24 अप्रैल से 12 मई तक का है। इस अवधि के दौरान ही मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान है और ईद का भी त्योहार है।
ऐसे में यदि बोर्ड परीक्षाएं हुई हैं तो मुस्लिम विद्यार्थियों को काफी परेशानी होगी। क्योंकि हाईस्कूल का पेपर सुबह में होता है और सुबह में रमजान की सहरी खाकर अक्सर सो जाते हैं। यदि सहरी से जागते रहे तो दूसरे दिन काफी परेशानी होगी। इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में होगी और उस समय रमजान इफ्तारी का समय होगा। छात्राओं ने तिथि बदलने की मांग की है। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी न हो। इस दौरान इकरा, आलिया, मुस्कान, रूशदा, आयशा, तूबा, नूरीन,, सबा, मुस्कान, इरम, नेहा, मुस्कान, इकरा, नूरे निशा, अनम, सादिया, नीलोफर, सारिया, अदील, इमराना, नगमा, महक, सना आदि मौजूद रहीं।