Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Students pulled the chain for the companions, the passenger train stood at the warehouse for 20 minutes
{"_id":"62b0d8ee9fd2c838ac51d8ef","slug":"students-pulled-the-chain-for-the-companions-the-passenger-train-stood-at-the-warehouse-for-20-minutes-chandausi-news-mbd4321104157","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के लिए छात्रों ने खींची चेन, 20 मिनट मालगोदाम पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के लिए छात्रों ने खींची चेन, 20 मिनट मालगोदाम पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
चंदौसी के मालगोदाम पर पैसेंजर ट्रेन रोकने पर मौके पर दौड़ती पुलिस व आरपीएफ। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
Link Copied
चंदौसी। रेलवे स्टेशन से सोमवार की शाम 4.45 बजे अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। दोपहर को स्टेशन से पकड़े गए युवाओं को बहजोई से चंदौसी लाकर शाम छोड़ा गया। जिसमें 20 युवाओं को बरेली दिशा की ओर यात्रा करनी थी। इन युवाओं ने ट्रेन में सवार अपने साथियों को पहले ही फोन कर दिया। रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलने के बाद मालगोदाम पर ट्रेन में सवार साथियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद युवा ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन रुकने पर स्टेशन पर तैनात पुलिस बल हरकत में आया और तुरंत मौके पर जा पहुंचा। इस बीच 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध स्वरूप भारत बंद के आह्वान पर सोमवार की सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन व आसपास से पुलिस ने युवाओं को हिरासत में लेकर बहजोई पु लिस लाइन भेज दिया गया। यहां युवाओं को पुलिस अधिकारियों ने अग्निपथ योजना की जानकारी दी। इसके बाद शाम को पुलिस युवाओं को बहजोई से बस द्वारा चंदौसी छोड़ने लाया जा रहा था। इनमें से 20 युवाओं को बरेली दिशा की ओर यात्रा करनी थी। तो बस में सवार युवाओं ने अपने साथियों को फोन कर ट्रेन रोकने की सूचना दी। पुलिस ने युवाओं को बहजोई से लाकर चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। मगर तब तक अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म से छूट चुकी थी। कुछ आगे चलने पर मालगोदाम के पास ट्रेन में साथियों ने शाम 4.45 बजे ट्रेन की चेन खींचकर रोक दिया। तभी युवाओं ने ट्रेन की दौड़ लगनी शुरू कर दी। ट्रेन के रुकने व युवाओं के दौड़ने पर रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल भी युवाओं के पीछे दौड़ने लगा। कुछ ही देर में युवा खड़ी ट्रेन में सवार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन के चालक से वार्ता कर आगे के लिए रवाना कराया। इस दौरान पुलिस द्वारा किसी भी युवक को हिरासत में नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।