{"_id":"628555374e218162f9306d97","slug":"students-clashed-fiercely-in-groups-belts-also-went-on-chandausi-news-mbd428490572","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को गुटों में हुई जमकर मारपीट, बेल्टें भी चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को गुटों में हुई जमकर मारपीट, बेल्टें भी चली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। दो स्थानों के अलग-अलग छात्रों व बाहरी युवकों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। एक स्थान पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित एक स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर बेल्टें चली। छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक गुट की ओर से बाहरी छात्र भी शामिल रहे। मुरादाबाद रोड पर मारपीट की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। छुट्टी के समय अपने-अपने घर जा रहे छात्र-छात्राओं में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने घटना के संज्ञान नहीं लिया। कई लोगों द्वारा घटना की वीडियो बनाई गई है। इसके बाद बुधवार की दोपहर को ही एक दूसरे स्कूल के विद्या थी ब्रह्म बाजार में आपस में भिड़ गए। सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। बीच बाजार छात्रों के गुटों में मारपीट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र व दो बाहरी युवकों को हिरासत में लिया। जिन्हें कोतवाली ले आई। मारपीट की घटना से ब्रह्म बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।