{"_id":"5f0617b58ebc3e637b03df6f","slug":"student-suicide-in-sambhal-sambhal-news-mbd355183777","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर सैनिक स्कूल के छात्र ने गोली से खुद को उड़ाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर सैनिक स्कूल के छात्र ने गोली से खुद को उड़ाया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली के गांव अलिया कल्यानपुर निवासी एक 12वीं के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या करने की ही बात सामने आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन पुलिस ने समझाबुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक राजस्थान में रहकर एक सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा देने के बाद से ही घर पर रह रहा था।
बुधवार को करीब साढ़े चार बजे गांव अलिया कल्यानपुर निवासी दीपेश कुमार (18) पुत्र कुशल कुमार ने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह कदम राजस्थान बोर्ड की 12वीं की कक्षा में फेल होने पर उठाया। फायर की आवाज आने पर दादा राजवीर सिंह व परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो युवक की जान जा चुकी थी और कमरा खून से पूरी तरह सना हुआ था। परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को युवक के दादा ने बताया कि उनका पोता राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित एक सैनिक स्कूल में पढ़ता था।
इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम आया तो दीपेश फेल हो गया। इसी बात से आहत होकर गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। तमंचा और कारतूस कहां से लाया इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि युवक कक्षा आठ पास करने के बाद राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के सैनिक स्कूल गया था। वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा के बाद घर आया था और लॉकडाउन के चलते गांव में ही रह रहा था। पढ़ने लिखने में होशियार होने के बाद भी पता नहीं कैसे फेल हो गया और इससे आहत होकर दीपेश ने अपनी जान ले ली। दीपेश की मां पूनम देवी और बहन आयुषी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।