{"_id":"5aea1eaa4f1c1b5c098b7af7","slug":"student-omr-sheet-fade","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान छात्र ने ओएमआर शीट फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान छात्र ने ओएमआर शीट फाड़ी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 03 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
ओएमआर शीट फाड़ने की जानकारी करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं के तहत बुधवार को एसएम महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद की परीक्षा देते समय एक छात्र ने बैठने के कुछ ही देर बाद कक्ष छोड़कर जाने की जिद की। कक्ष निरीक्षक ने कुछ देर बार जाने को कहा तो छात्र गुस्से में आ गया, उसने उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) को फाड़ दिया। जिससे यहां खलबली मच गई। मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो फटी हुई उत्तर पुस्तिका को सील कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
बहजोई महाविद्यालय बहजोई का बीए तृतीय वर्ष का छात्र अंकित की बुधवार को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद की ही परीक्षा थी। बताते हैं कि छात्र परीक्षा कक्ष में आया। उपस्थिति दर्ज की, उत्तर पुस्तिका ली, चंद मिनट बाद ही छात्र परीक्षा छोड़कर जाने लगा तो कक्ष निरीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि कुछ देर रुको, जाना ही है तो कुछ देर बाद चले जाना। छात्र फिर अपनी कुर्सी पर जाकर बैठा, लेकिन उसने अपनी उत्तर पुस्तिका को फाड़ डाला और मेज पर रखकर बैठ गया।
कक्ष निरीक्षक ने देखा तो मामला प्राचार्य डा.बालेंदु वशिष्ठ के पास पहुंचा। प्राचार्य ने बताया कि फटी हुई ओएमआर शीट व छात्र के माफीनामे को संलग्न करके मामले विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। हालांकि शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाते लेकिन इसे उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। परीक्षा नहीं भी दी तो परीक्षा सुधार देकर इसकी भरपाई की जा सकती है।