फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student drowned in ganga

Sambhal News: ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया छात्र गंगा में बहा

Sat, 17 Jun 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
student drowned in ganga
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी 15 वर्षीय बेटा बंटी शुक्रवार को सिसौना घाट पर ताऊ के अंतिम संस्कार के दौरान स्नान करते समय गंगा में बह गया। देर शाम तक पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। गांव रजावली निवासी ओमपाल का 15 वर्षीय बेटा बंटी शुक्रवार को अपने ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गंगाघाट पर गया था। अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करने लगा। परिजनों ने बताया कि बंटी के ताऊ राजेंद्र की शुक्रवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दोपहर को गंगाघाट पर अंतिम संस्कार के लिए गए थे। अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान बंटी बह गया। बताया कि बंटी कक्षा आठ का छात्र था। बह जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी के जवानों से शाम पांच बजे तक तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश शनिवार की सुबह फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजनाबाद निवासी सोहनपाल का 14 वर्षीय बेटा संजय दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं मिल सका। पीएसी के जवानों ने शाम तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अब शनिवार को फिर से तलाश कराई जाएगी। मालूम हो किशोर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा किनारे पशुओं को चराने के लिए गया था। सुबह 11 बजे गंगा किनारे नहाने लगा। इसी दौरान तेज बहाव के साथ बह गया। वह कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार की सुबह से ही परिजन तलाश करने में लगे थे। पुलिस ने पीएसी के जवानों को भी बुलाकर तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को फिर से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed