{"_id":"615f54ae8ebc3e62546e67d1","slug":"student-dies-due-to-high-speed-school-bus-collision-uproar-chandausi-news-mbd405386852","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से कोचिंग से लौट रहे साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। मौके पर बस छोड़ चालक फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस द्वारा मौके से बस को ले जाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से घंटे भर नोकझोंक भी हुई। इस बीच हंगामे की स्थिति रही। पुलिस के समझाने के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने। वहीं पुलिस ने छात्र के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे करीब बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर स्थित डीआर रिसोर्ट के निकट इस्लामनगर की ओर से आ रही एक बस ने बहजोई की ओर से जा रहे एक साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी छात्र पंकज (17) पुत्र मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक बस को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस घायल छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र की मौत की खबर सुनकर परिजन व ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं कुछ परिजन व ग्रामीण हादसा स्थल पर पहुंच गए और स्कूल बस के आसपास एकत्र हो गए। पुलिस ने समझाया, लेकिन परिजन व ग्रामीण बस मालिक को मौके पर बुलाए जाने को लेकर हंगामा करने लगे।
करीब घंटे भर के हंगामे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण माने और स्कूल बस मौके से हटाई जा सकी। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। वहीं छात्र के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक छात्र पंकज बहजोई के इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। सुबह आठ बजे वह गांव से कोचिंग के लिए बहजोई गया हुआ था। कोचिंग के बाद वह साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था कि रास्ते में बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पिता की तहरीर के आधार बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तेज गति से बस ने किया ओवर टेक
हादसे में छात्र की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जिस तरह सड़क पर बस के टायर के निशान बने हैं। इससे साफ है कि बस तेज गति से बहजोई की ओर आ रही थी। इस बीच बस ने पहले चल रहे किसी वाहन को ओवर टेक किया। इससे बस दूसरी साइड में पहुंच गई। बाद में सामने से आ रहे छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी।
स्कूल बस में होनी चाहिए स्पीड लिमिट
सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद लोगों का कहना था कि सभी स्कूल बसों में स्पीड लिमिट होनी चाहिए, जिससे कि चालक बस को तेज न चला सके और हादसों से बचा जा सके।
स्कूल बसों में स्पीड लिमिट बनी रहे। इसके लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। जिससे हादसों पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल।