फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student died in a pound

ननिहाल में नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन

चंदौसी।  शहर से सटे भेतरी फाटक असलम नगर निवासी इंटरमीडिएट का एक छात्र बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा स्थित अपनी ननिहाल में जाकर तालाब में अन्य साथियों के साथ नहाने लगा। इसी बीच वह तालाब में डूब गया। साथी बच्चों के बताने पर परिजन पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तलाश की गई लेकिन उसका शव स्वयं ही ऊपर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

भेतरी फाटक असलम नगर निवासी असलम खान का सत्रह वर्षीय पुत्र अकरम खान इंटरमीडिएट का छात्र था। वह सोमवार की सुबह को अपने पिता के साथ अपनी ननिहाल फैजगंज बेहटा गया था। बताते हैं कि वहां पहुंचकर साथी बच्चों के साथ तालाब में नहाने चला गया। बरसात के कारण तालाब में पानी अधिक था। वह गहराई में उतरा तो डूब गया। साथी बच्चों ने घर आकर डूबने की जानकारी दी। परिजन व आसपास के लोग तालाब पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक तलाश चलती रही लेकिन अकरम का पता नहीं चला। कुछ देर बाद उसका शव खुद ही पानी के ऊपर तैरने लगा। बाहर निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अकरम अपनी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां नसरीन का भी रोते रोते बुरा हाल है। उसका शव उसके गांव असलमनगर लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed