फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student came to appear for examination riding a mare, college administration threatened

Sambhal News: घोड़ी पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र, कॉलेज प्रशासन ने धमकाया

Sun, 11 Feb 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Student came to appear for examination riding a mare, college administration threatened
चंदौसी (संभल)। एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार की दोपहर एक गजब ही दृश्य देखने को मिला। यहां लॉ का एक छात्र टशन दिखाने को घोड़ी पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंचा। जिसे देख वहां मौजूद परीक्षार्थी और स्टाफ के लोग आश्चर्य में पड़ गए। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

चंदौसी के साकेत कॉलोनी का रहने वाला एक युवक माॅर्डन लॉ कॉलेज में विधि का छात्र है। शनिवार को एसएम इंटर कॉलेज में उसकी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। दोपहर करीब सवा दो बजे तीसरी पाली में छात्र घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने कॉलेज परिसर में पहुंच गया। उसने ब्लैक कोर्ट पेंट पहन रखे थे। सिर पर काली टोली लगाई थी। जैसे ही छात्र कॉलेज परिसर में पहुंचा तो सभी उसे देखकर दंग रह गए। पहले तो कॉलेज का स्टाफ समझता रहा कि शायद युवक की शादी होगी। जिस वजह से वह दूल्हे के वेश में आया है। बाद में पता चला कि छात्र टशन दिखाने को घोड़ी से आया है। जिसके बाद स्टॉफ ने उसे रोक दिया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed