फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strong sunlight during the day and falling mercury at night is making one sick.

Sambhal News: दिन में तेज धूप और रात को गिरता पारा कर रहा बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight during the day and falling mercury at night is making one sick.
संभल। दिन में तेज धूप और शाम ढलते ही गिरता पारा अब सेहत पर असर कर रहा है। दिन में तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जबकि शाम ढलते ही गिरने लगता है। रात 12 बजे तक 10 से 11 डिग्री ही तापमान रह जाता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में 922 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 200 से ज्यादा मरीज ऐसे पहुंचे जिन्हें सर्दी ने जकड़ लिया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि दिन और रात के मौसम में काफी बदलाव है। इसलिए लोग सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों को तेज धूप के दौरान भी गर्म कपड़े पहने रहना चाहिए। शाम होने तक मौसम में बदलाव हो जाता है। इससे ही बुखार, खांसी और जुकाम की समस्या हेा रही है। चिकित्सक ने बताया कि मरीजों को दवाई के साथ बचाव के उपाए भी बताए जा रहे हैं। इस समय गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए। जिससे बीमार होने से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed