फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strawberry seedlings provided to farmers

Sambhal News: किसानों को उपलब्ध कराई गई स्ट्रॉबेरी की पौध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Strawberry seedlings provided to farmers
चंदौसी। जनपद में सोमवार को 30 किसानों को स्ट्रॉबेरी की पौध उपलब्ध कराई गई। यह पौध एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना और मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत वितरित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी एवं नवीन उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि यह पौध कुल 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती के लिए दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है।
विज्ञापन

पंजीकरण और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र किसानों को स्ट्रॉबेरी की पौध मिलती है। स्ट्रॉबेरी की यह विशेष पौध पुणे से मंगाई जाती है। किसानों की मांग और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौध की आपूर्ति एक साथ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय बढ़ाने के लिए पंजीकरण करें
जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने किसानों से अपील की। उन्होंने कहा कि वे बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जल्द पंजीकरण कराएं। उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed