फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stones in two parties during elections

मझावली में फर्जी मतदान का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Stones in two parties during elections
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली में ग्रामीणों ने महिला मतदान कार्मिक पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। पुलिस ने पहुंच पथराव कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। मतदान के बाहर करीब 15 मिनट हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव मझावली के मतदान केंद्र पर प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग बूथ में कार्य कर रही महिला मतदान कार्मिक पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने फर्जी मतदान की बात से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मतदान केंद्र व पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार पथराव कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। तो ग्रामीण इधर-उधर भागने शुरू हो गए। गांव मझावली में पथराव व हंगामे की सूचना पर अन्य पुलिस बल भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्र कर समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान केंद्र में फर्जी मतदान की शिकायत करने पर पुलिस ने युवक का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed