फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting took place between two classes for pouring colors during Holi procession

होली के जुलूस के दौरान रंग डालने पर दो वर्गों के बीच हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting took place between two classes for pouring colors during Holi procession
संभल के मोहल्ला खग्गूसराय में बवाल के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। शहर में शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान एक परिसर पर रंग डाले जाने से एक वर्ग में उत्तेजना फैल गई। देखते-देखते दोनों वर्ग आमने-सामने आ गए और उनके बीच पथराव शुरू हो गया। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपनी देखरेख में एक तरफ जुलूस को आगे बढ़वाया तो दूसरी ओर मौके पर जुटे लोगों के बीच दूरी बनवाकर हालात सामान्य कराए। इससे मौके पर एक घंटे हंगामे पूर्ण स्थिति रही।
विज्ञापन

घटनाक्रम संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय का है। शुक्रवार दोपहर इस इलाके से होली का पारंपरिक जुलूस निकल रहा था। जुलूस में शामिल लोगों में से किसी ने एक परिसर पर रंग डाल दिया, जिस पर आपत्ति करते हुए दूसरे वर्ग के लोग मौके पर जुट गए। जुलूस में मौजूद तमाम लोग आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ एकजुट हो गए, जबकि बाकी लोग जुलूस को आगे बढ़ाते रहे। मौके पर मौजूद दोनों वर्गों के बीच तनावपूर्ण माहौल में पथराव हो गया।
विज्ञापन

इस जानकारी पर अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल पीएसी और चुनाव ड्यूटी के समय से आए बीएसएफ के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। कोतवाली से भी अतिरिक्त पुलिस भेजी गई। अधिकारियों ने फोर्स की मदद से दोनों पक्षों के बीच दूरी बनवाई और समझाकर हालात सामान्य कराए। पुलिस के स्थितियां काबू करने से पूर्व करीब एक घंटे मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। पथराव में दो लोगों के जख्मी होने की चर्चा रही लेकिन ऐसा कोई शख्स सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कोतवाली पहुंचे एक वर्ग के लोगों ने पुलिस से माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार की रात एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

होली के जुलूस के दौरान शरारती तत्व द्वारा एक परिसर पर रंग डाल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसकी उत्तेजना में दो वर्गों के बीच पथराव हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जल्द माहौल सामान्य कर लिया। परिसर पर डाला गया रंग भी साफ करवा दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed