फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting and firing in two sides due to enmity, eight injured

रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing in two sides due to enmity, eight injured
गांव कूबरी भूड़ में विवाद के दौरान हाथ में तमंचा लिए युवक। - फोटो : SAMBHAL
संभल। रंजिश के चलते गांव कूबरी भूड़ में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव व फायरिंग की गई, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं हाथों में तमंचे लिए वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

जगदीश पुत्र विशंभर सिंह व शिवराज पुत्र रघुवीर के बीच वर्षों से रंजिश चल रही है। एक पक्ष के भगवान सिंह पुत्र विशंभर का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह छह बजे करीब शौच के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन व अन्य ग्रामीण आ गए और इसी दौरान आरोपियों ने पथराव व फायरिंग की। वहीं दूसरे पक्ष ने गाली-गालौज करने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष जब सामने आए तो जमकर पथराव व फायरिंग की गई। इसमें एक पक्ष के राजवीर, रामकिशन, विशंभर, देवेंद्र सिंह, द्वारका देवी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से स्वराज, राम अवतार, कलावती घायल हुई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची धनारी थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुन्नौर भर्ती कराया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही जगदीश, शिवराज, हरि सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे विवाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग हाथों में तमंचे लिए घूम रहे हैं और फायरिंग भी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते पथराव और फायरिंग हुई है। पथराव से आठ लोग घायल हुए हैं। फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed