{"_id":"684889855a3d9f278703ed48","slug":"statements-of-the-plaintiffs-will-be-recorded-tomorrow-in-the-cases-of-mullah-afroz-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120699-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज पर चल रहे \nमुकदमों में कल वादी पक्ष के दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज पर चल रहे मुकदमों में कल वादी पक्ष के दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
चंदौसी। संभल हिंसा के शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज समेत गुलाम नबी और वारिस पर 31 मई को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप तय हो चुके हैं। अब बृहस्पतिवार को वादी पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मुकदमे की आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
मुल्ला अफरोज और उसके साथी गुलाम नवी व वारिस को संभल हिंसा के दौरान तीन व एक अन्य हत्या समेत पांच मुकदमों की सुनवाई जिला न्यायालय में होनी है। इन मुकदमों पर 31 मई को तीनों अभियुक्तों पर आरोप तय किए गए थे।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख नियत की है। जिसमें वादी पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।