फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   state minister aulakh told

ोटो: केंद्र सरकार का बजट समावेशी, सभी के हितों को रखा ध्यान- बलदेव सिंह औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
state minister aulakh told
चंदौसी। भाजपा की ओर से आम बजट 2021-22 को लेकर झुन्नीलाल धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट समावेशी है। सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। बजट अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करेगा। हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। स्वास्थ्य,शिक्षा, स्वच्छता, कृषि, रेलवे आदि क्षेत्र में की गई घोषणाएं सराहनीय हैं। बताया कि सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास की सोच के साथ हर वर्ग को लाभ हो रहा है। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बना कर विश्व स्तर पर अलग पहचान बनाई हैं। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने, संचालन जिला महामंत्री कमल कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह रिंकु, अर्जुन वाल्मीकि, गीता प्रधान, सतीश अरोरा, आकाश अग्रवाल, कुमोद वार्ष्णेय, अंकित जैन, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, डॉ टीएस पाल, गिरीश रतन, मनोज दिवाकर, मीनाक्षी सागर, मुकल रस्तोगी, पुष्पलता पाल, शुभम अग्रवाल, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ नरेंद्र सिंह , सुधीर मल्होत्रा, संजय सैनी, तरुण नीरज, शरद शर्मा, शीनू गुप्ता, कुमुद अग्रवाल, राखी सिरोही, शीला सागर, राजश्री अग्रवाल, मदनलाल राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed