{"_id":"6a3455b11e80a14875070b3a","slug":"sports-activities-in-secondary-schools-will-begin-on-june-30-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130245-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 जून से शुरू होंगी खेल गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 जून से शुरू होंगी खेल गतिविधियां
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में इस बार खेल गतिविधियां नए अंदाज में नजर आएंगी। 30 जून से शुरू हो रहे खेल सत्र में पहली बार हर छात्र-छात्रा के लिए दो खेलों में भागीदारी अनिवार्य की गई है, वहीं कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में शामिल कर खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की तैयारी की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी खेल कैलेंडर के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं 30 जून से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
नई व्यवस्था के तहत सभी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कम से कम दो खेलों में हिस्सा लेना होगा। इनमें एक व्यक्तिगत और एक टीम खेल शामिल रहेगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल, ब्लॉक, जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष प्रतियोगिताओं में सब जूनियर वर्ग को भी शामिल किया गया है। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। परिषद का मानना है कि कम उम्र से खिलाड़ियों को मंच मिलने पर उनकी खेल प्रतिभा को बेहतर ढंग से निखारा जा सकेगा।
खेल कैलेंडर में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल और हॉकी समेत कई प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे विद्यालयों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को खेल कैलेंडर की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी सुविधानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेंगे तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।