फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP workers celebrated Mulayam Singh's birthday by cutting a cake.

Sambhal News: सपाइयों ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Mulayam Singh's birthday by cutting a cake.
संभल के कटरा मूसा खां सराय में एक-दूसरे को केक ​खिलाते सपाई। संवाद
संभल। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। सपाइयों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में विधायक पुत्र सुहेल इकबाल ने कहा कि नेताजी के सपने का साकार करना है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और इकबाल महमूद को फिर से विधायक बनाना है। कहा कि सरकार बनाने के लिए वोट अहम है और आज वोट खत्म करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने वोट काटे गए और आज यही सब उत्तर प्रदेश में होना है। सपाइयों ने विधायक इकबाल महमूद की निधि से 7 करोड़ रुपये से कराए जा रहे विकास कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस दौरान सईद अख्तर इसराईली, रागिब पहलवान, इफ्तेखार अहमद, मोहम्मद अली, बिट्टू वारसी आदि रहे। संचालन चौधरी नदीम एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000

नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ेंगे
संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां ने पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर हर वर्ग, समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सपाइयों ने देश और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान रामरहीस यादव, मियां असलम खां, गालिब खां, फैजान शाही, नवाब साद आदिल आदि रहे। संवाद


जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री

गुन्नौर। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की कई। इस दौरान सपा सपा नेता अमित यादव ने कहा कि गुन्नौर में विधायक रहते हुए उन्होंने ऐतिहासिक विकास किया था। उत्तर प्रदेश के मजदूरों, महिलाओं, पिछडों, दलितों, अल्पसंख्यकों और व्यापारियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा। इस मौके पर लालू यादव, सत्यप्रकाश यादव, भूरे यादव, दीपक यादव, राजू यादव, शमीम अहमद, रवि शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अरमान अली, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद

--------
गुन्नौर में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराई थी नेता जी ने

बबराला। नगर में स्थित सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सपा विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गुन्नौर में भरसक विकास करने का प्रयास किया था। कहा कि नेता जी गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़े थे और जीत का रिकार्ड बनाया था। इस मौके पर अखिलेश यादव, पप्पू यादव, केपी यादव , पान सिंह, देवपाल सिंह, प्रीति यादव आदि मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed