फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp will protest for cab in sambhal

पुलिस और प्रशासन का आग्रह नहीं माना, सik प्रदर्शन पर अड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
sp will protest for cab in sambhal
संभल। पुलिस और प्रशासन का आग्रह समाजवादी पार्टी ने ठुकरा दिया है। जिलाध्यक्ष फिरोज खां का कहना है कि सपा के कार्यकर्ता 19 दिसंबर को बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि संभल मेें सपा के दिग्गजों ने दो बड़े विरोध प्रदर्शन किए थे। जिसमें वह भी शामिल रहे। उन आयोजनों का उल्लेख करते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कहा था कि अब एक और प्रदर्शन की जरूरत क्या है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन न करने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। लेकिन नेतृत्व ने कहा है कि अगर प्रशासन आपके आयोजन को रोकता है तो गिरफ्तारी दीजिए। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इस पर कार्यकर्ताओं को एकत्र करके आवाज को बुलंद करने का कार्यक्रम स्थगित नहीं किया जा सकता है। इसलिए वह अपने फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर का विरोध प्रदर्शन का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा भी लिया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन में जिले में सपा के सभी विधायक और सांसद शामिल होंगे। पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed