फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp present make groom for going to rampur

रामपुर जाने के लिए सेहरा बांधकर सपा जिलाध्यक्ष बने दूल्हा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
sp present make groom for going to rampur
पुलिस को चकमा देने के लिए सिर पर सेहरा बांधकर दूल्हे की तरह संभल से रामपुर के लिए निकले सपा जिलाध्? - फोटो : SAMBHAL
रसंभल। पुलिस अपनी चेकिंग के स्थलों पर सपा जिलाध्यक्ष को देखती रह गई। सपा जिलाध्यक्ष ने अपने चेहरे पर सेहरा बांधा और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गले में मालाएं पहन लीं। कार्यकर्ता बराती बने और जिलाध्यक्ष दूल्हा बने। इस तरह से पुलिस को चकमा देकर सपा जिलाध्यक्ष रामपुर पहुंच गए। उन्होंने रामपुर जाने के लिए उन रास्तों से परहेज किया जिन पर पुलिस तैनात थी। बल्कि उन रास्तों का इस्तेमाल किया जिन पर पुलिस का ध्यान नहीं था। वह शनिवार को रामपुर में आजम खां के खिलाफ प्रशासन द्वारा दर्ज मामलों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

संभल के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां सरायतरीन स्थित अपने घर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब बिना झंडे की गाड़ी पर सवार हुए। उसमें भी वह दूल्हे वाला सेहरा सिर पर डाले हुए थे। दूर से यही दिख रहा था जैसे कोई दूल्हा जा रहा हो।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को चकमा देने के लिए यह योजना बनाई थी जिसमें वह सफल हो गए। उनकी गाड़ी पर शादी पंपलेट लगा था। हालांकि उन्होंने उन मार्गों को छोड़ दिया था जिन मार्गों पर पुलिस बल सपाइयों को रोकने के लिए तैनात किया गया था। सपा के पदाधिकारी सईद अख्तर इसराईली ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष अपनी रणनीति से रामपुर पहुंचने में सफल रहे। प्रशासन देखता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed