फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP Shafiqur Rahman Barq called action of bulldozer in Jahangirpuri wrong

बुलडोजर पर छलका बर्क का दर्द: सांसद शफीकुर्रहमान बोले- जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गलत, सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान

Thu, 21 Apr 2022 08:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Apr 2022 08:08 PM IST
सार

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के गेट को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया। इसके लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
SP MP Shafiqur Rahman Barq called action of bulldozer in Jahangirpuri wrong
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। साथ ही सांसद ने मेरठ निवासी दो सगे भाइयों से असम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। सांसद का कहना है कि मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को बिजली चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सरकार शोषण कर रही है। 

विज्ञापन


ये बातें सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के गेट को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया। इसके लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया। अन्य लोगों के प्रतिष्ठान भी अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए हैं। रमजान के महीने में ये माहौल बिगाड़ने की साजिश है। गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सांसद का कहना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अब दिल्ली में मुसलमानों में दहशत पैदा की जा रही है।

विज्ञापन

मेरठ के दो सगे भाइयों से पुलिस मुठभेड़ को बताया फर्जी
सांसद ने कहा कि मेरठ के अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस भी वारंट पर मेरठ पुलिस की हिरासत से ले गई थी। असम में जाकर फर्जी मुठभेड़ में दोनों भाइयों की जान ले ली गई। सांसद ने कहा यह निंदनीय है और इस फर्जी मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। सांसद ने संभल जिला प्रशासन से अलविदा जुमा और ईद के मौके पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने के लिए भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed