{"_id":"6251d5f8ea36600a2105e6b2","slug":"sp-mla-iqbal-mehmood-alleged-that-muslims-are-being-oppressed-in-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : सपा विधायक इकबाल महमूद का आरोप- भाजपा सरकार में मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : सपा विधायक इकबाल महमूद का आरोप- भाजपा सरकार में मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म
Sun, 10 Apr 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:22 AM IST
सार
महमूद ने बरेली में विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। कहा है कि वह विधायक के बयान का समर्थन तो नहीं करते लेकिन कार्रवाई का विरोध जरूर करते हैं। अगर पेट्रोल पंप मानक के विपरीत बना हुआ था तो कई साल बाद बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई क्यों की गई है। सरकार की यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के सदर विधायक इकबाल महमूद का एमएलसी चुनाव के मतदान के बाद दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है। इसमें वह यह भी कह रहे हैं कि पुलिस को सरकार ने बुलडोजर दे दिए हैं। इससे डर का माहौल सरकार बना रही है।
विज्ञापन
महमूद ने बरेली में विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। कहा है कि वह विधायक के बयान का समर्थन तो नहीं करते लेकिन कार्रवाई का विरोध जरूर करते हैं। अगर पेट्रोल पंप मानक के विपरीत बना हुआ था तो कई साल बाद बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई क्यों की गई है। सरकार की यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
विज्ञापन
दरअसल शनिवार को सदर विधायक संभल ब्लॉक में एमएलसी के चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों के सवाल पूछने पर कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। आगे कहा कि 80 और 20 प्रतिशत की बात करने वाली सरकार इस समय 20 प्रतिशत लोगों को ही दबा कर बैठी हुई है।
विज्ञापन
विधायक ने बरेली ने विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि वह विधायक के बयान का तो समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन जो कार्रवाई बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से की गई है। वे नियमों के खिलाफ है। अगर पेट्रोल पंप नियम विरुद्ध बनाया गया था तो कई साल पहले से बरेली विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
जब इस बाबत सदर विधायक से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि सरकार जुल्म कर रही है यह साफ दिखाई दे रहा है। थानों के बाहर बुलडोजर खड़े कर दिए हैं।इससे डर का माहौल बनाया जा रहा है। प्रदेश में नगरों के नाम बदले जा रहे हैं। आगे कहा कि सरकारें तो आती और जाती रहती हैं, लेकिन सरकार का जुल्म याद रहता है।